10g Gold Price on MCX: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 24 September को गिर गए भाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 10:17 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में लगातार तेजी आज थम गई है। रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद आज (24 सितंबर) सोने की कीमत में गिरावट आई है। MCX पर सोना 0.36 फीसदी टूटकर 1,13,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी में भी 0.26 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,34,712 रुपए प्रति किग्रा पर है।

राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,700 रुपए बढ़कर 1,18,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि के कारण रुपया नए निचले स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,16,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,650 रुपए बढ़कर 1,18,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,15,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट ने कीमती धातु की कीमतों में तेजी को और बढ़ा दिया। चांदी की कीमतें भी मंगलवार को 3,220 रुपए की तेजी के साथ 1,39,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 1,36,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News