MCX Gold-Silver rate: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में आया उछाल, चेक लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 10:15 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार (27 मई) को सोने की कीमतों में गिरावट जबकि चांदी में उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1212 रुपए प्रति किलो उछल गई जबकि सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,70,628 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,72,603 रुपए पर खुली। खबर लिखे जाने के समय एक किलोग्राम चांदी 2,71,840 रुपए पर कारोबार कर रही थी। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,540 रुपए पर थी।

दिल्ली में कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को बाजार बंद होने तक राष्‍ट्रीय राजधानी में चांदी के दाम 2,000 रुपए चढ़े। यह 2,73,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्‍स सहित) के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,800 रुपए घटी। यह घटकर 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स सहित) रह गई। सोमवार को सोना 1,65,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News