Gold-Silver rate Down: 1,50,000 रुपए से फिसला सोने का भाव, लगातार तीसरे दिन आई कीमतों में गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 10:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। बुधवार (10 जून) को MCX पर सोने का भाव 2843 रुपए टूटकर 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 4651 रुपए लुढ़क कर 2,33,877 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूटे हैं। 

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर डॉलर और धारणा में सुधार के कारण सोने की कीमतों में 1,500 रुपए की मजबूती देखी गई और यह फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,500 रुपए बढ़कर 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

हालांकि, चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। ईरान और इजराइल के एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत होने के बाद बाजार का मूड सुधरा, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से औपचारिक युद्धविराम की दिशा में प्रगति के संकेत मिले, जिससे इस विवाद के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ीं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News