Gold price new record: नए रिकॉर्ड लेवल पर सोने का भाव, MCX पर 88,400 के पार पहुंचा गोल्ड का रेट
punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 10:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी जारी है। MCX पर सोने का भाव 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 88,463 रुपए जबकि चांदी की कीमत 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 1,01,095 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नया हाई
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,009.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,006.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17 डॉलर की तेजी के साथ 3,023.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इंट्राडे में भाव 3,024.10 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। स्पॉट मार्केट में भी 3,012 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.38 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 34.54 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।