औंधे मुंह गिरा Gold Price, 95000 रुपए से नीचे लुढ़का सोने का भाव, चांदी में भी बड़ी गिरावट

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 10:07 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर आज (28 अप्रैल) सोने का भाव 94,910 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 0.44 फीसदी की गिरावट आई है, ये 96,017 रुपए के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,336.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,298.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.50 डॉलर की गिरावट के साथ 3,290.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले सप्ताह 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.02 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.01 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 32.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News