सोने में आई जबरदस्त गिरावट, 1500 रुपए से भी अधिक हुआ सस्ता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 11:22 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आज सुबह सोना 279 रुपए की गिरावट के साथ खुला। उसके बाद के कारोबार में भी सोना लगातार गिरता ही दिख रहा है। मंगलवार को 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 51,929 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, जो आज 279 रुपए गिरकर 51,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। सुबह चंद मिनटों के ही कारोबार में एक ऐसा वक्त आया जब सोने ने 50,372 का न्यूनतम स्तर छू लिया। हालांकि, सोना 51,650 से ऊपर जाने में नाकामयाब रहा। सुबह 9.50 बजे तक सोने में करीब 1560 अंकों की गिरावट आ चुकी है। 

PunjabKesari

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 59 मिनट पर 6,024 रुपए की जबरदस्त गिरावट के साथ 60,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर 6,262 रुपए की भारी गिरावट के साथ 63,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें- चीन की फर्जी कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा, बड़े हवाला रैकेट का हुआ भंडाफोड़

सोने में लगातार आ रही तेजी और कोरोना वायरस के चलते सुरक्षित निवेश का ठिकाना होने के चलते इसमें खूब निवेश हो रहा था लेकिन अब लोग मुनाफावसूली करने में लगे हुए हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- कैमरा-लैपटॉप खरीदने का है प्लान तो जल्दी कीजिए, हो सकते हैं महंगे

सर्राफा बाजार में क्या था हाल
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,317 रुपए टूटकर 54,763 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बंद भाव 56,080 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 2,934 रुपए की हानि के साथ 73,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 76,543 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपए में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश लगा रहा।’’ घरेलू शेयर बाजार में सुधार तथा डॉलर के कमजोर होने के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे सुधरकर 74.78 रुपए प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 27.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- कोरोनाकाल में बढ़ी ग्रॉसरी की मांग, डबल हुआ परिवारों का खर्च

सोने का आयात 94% घटा
देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94 प्रतिशत घटकर 68.8 करोड़ डॉलर या 5,160 करोड़ रुपए पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सोना आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। कोविड-19 महामारी की वजह से सोने की मांग में गिरावट आई है, जिससे सोने का आयात भी नीचे आ गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में पीली धातु का आयात 11.5 अरब डॉलर या 86,250 करोड़ रुपए रहा था। इसी तरह आलोच्य तिमाही के दौरन चांदी का आयात भी 45 प्रतिशत घटकर 57.5 करोड़ डॉलर या 4,300 करोड़ रुपए रह गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News