ऑल टाइम हाई से 8455 रुपए सस्ता हुआ सोना, Silver 30350 टूटी

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 03:11 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 24 अक्टूबर को गिरावट जारी रही। चांदी के भाव 3,700 रुपए टूटकर 1,52,182 रुपए प्रति किलो पर आ गए, जबकि सोने में 935 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और 24 कैरेट सोना 1,26,091 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 8455 रुपए सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 30350 रुपए गिर चुके हैं। फिर भी, इस साल सोने के भाव में 46,679 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 61,733 रुपए प्रति किलो का उछाल आ चुका है।

गोल्ड और सिल्वर के रेट

24 कैरेट सोना (जीएसटी समेत): 1,26,091 रुपए/10 ग्राम
चांदी (जीएसटी समेत): 1,52,182 रुपए/किलो
23 कैरेट सोना: 1,25,583 रुपए/10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,15,500 रुपए/10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 94,568 रुपए/10 ग्राम

सोने और चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट अपडेट करता है — दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News