सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:19 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। वायदा बाजार में सोना 57,000 के पार निकल गया है। गोल्ड फ्यूचर आज मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर 0.38% की उछाल के साथ 57,030 रुपए पर खुला। पिछले सत्र में यह 56,815 रुपए पर बंद हुआ था। इस दौरान सिल्वर फ्यूचर 0.55% की तेजी के साथ 68,337 रुपए पर खुला। पिछले सत्र में यह 67,964 पर बंद हुआ था।

सर्राफा बाजार में गिरे हैं सोने के भाव

अगर सर्राफा बाजार के रेट की बात करें तो वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपए की गिरावट के साथ 56,840 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,880 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 85 रुपए की गिरावट के साथ 68,980 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना बढ़त पर था। यूएस गोल्ड 17.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,945.40 डॉलर प्रति औंस पर था। सिल्वर 1.59% की गिरावट के साथ 23.554 डॉलर प्रति औंस पर था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News