10 Grams 24 Carat Gold: दो दिन में ₹24,600 उछला सोना, क्या मकर संक्रांति से पहले बनेगा नया रिकॉर्ड?

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 01:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन तेज़ी के साथ चढ़ती नजर आईं। शनिवार, 10 जनवरी को सोने के भाव में इतनी मजबूती देखने को मिली कि यह एक बार फिर अपने ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब पहुंच गया। 24 कैरेट सोने के दाम में बड़ी छलांग लगने से निवेशकों की दिलचस्पी तो बढ़ी है, लेकिन मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू जैसे बड़े त्योहारों से पहले खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों की चिंता भी गहरा गई है।

कीमतों में उछाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 100 ग्राम 24,600 रुपए और 10 ग्राम में 2,460 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चांदी ने भी गिरावट के बाद वापसी की है। दो दिन तक नरमी के बाद अब चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की चाल और तेज हो सकती है। अनुमान है कि सोना 1,25,000 से 1,42,000 रुपए के दायरे में जबकि चांदी 2,32,000 से 2,55,000 रुपए के स्तर तक कारोबार कर सकती है। ऐसे में त्योहारों से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों को आगे और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।

 

 आज कितनी है सोने की कीमत?

शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

  • 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,150 रुपए बढ़कर 1,40,460 रुपए पर पहुंच गया।

  • 100 ग्राम सोना 11,500 रुपए उछलकर 14,04,600 रुपए हो गया।

  • सबसे सस्ता 24 कैरेट सोना अब 14,046 रुपए प्रति ग्राम मिल रहा है, जिसमें 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो:

  • 10 ग्राम की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 1,28,750 रुपए हो गई।

  • 100 ग्राम का भाव 12,87,500 रुपए पहुंच गया।

  • 22 कैरेट का सबसे सस्ता सोना 12,875 रुपए प्रति ग्राम रहा।

18 कैरेट सोने में भी मजबूती देखने को मिली:

  • 10 ग्राम 1,860 रुपये बढ़कर 1,05,340 रुपए

  • 100 ग्राम 8,600 रुपये की तेजी के साथ 10,53,400 रुपए

  • प्रति ग्राम कीमत 10,534 रुपए हो गई

जनवरी महीने में अब तक सोने की कीमतों में करीब 4% की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

 चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

दो दिन की गिरावट के बाद चांदी ने भी वापसी की है।

  • 1 किलो चांदी की कीमत 11,000 रुपये बढ़कर 2.60 लाख रुपए हो गई।

  • 100 ग्राम चांदी 2,600 रुपए और

  • 10 ग्राम 26,000 रुपए पर कारोबार कर रही है।

जनवरी में अब तक चांदी की कीमतों में 9.2% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

आगे और बढ़ेंगी कीमतें?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना 1,25,000 से 1,42,000 रुपए और चांदी 2,32,000 से 2,55,000 रुपए के स्तर तक जा सकती है। कोटक सिक्योरिटीज की AVP-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के मुताबिक, अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की संभावनाएं ग्लोबल ट्रेड वॉर को और भड़का सकती हैं। इससे सोने और चांदी की सेफ-हेवन डिमांड बढ़ सकती है। हालांकि, अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट इस टैरिफ के खिलाफ फैसला देता है, तो बाजार में तनाव कम हो सकता है और कीमती धातुओं की तेजी पर कुछ हद तक ब्रेक लग सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News