Silver crosses 1 lakh: सस्ता हुआ सोना, चांदी का दाम 1 लाख के पार, चेक करें 5 जून का ताजा भाव
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 10:12 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (5 जून) को सोने के वायदा भाव आज कारोबार की शुरुआत में नरमी, जबकि चांदी भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,273 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,01,405 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा गिरावट के साथ और चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,398 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,399.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,393.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.65 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 34.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।