सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, प्रति दस ग्राम के देने होंगे इतने रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 12:45 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर में आई तेजी की वजह से सोने के दाम गिरकर 3 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए है। इसी का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। मंगलवार को कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई। एमसीएक्स पर, आज शुरुआती कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.55% गिरकर 50,826 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह से चांदी वायदा 1.2% गिरकर 62,343 प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने और चांदी दोनों धातुओं में पिछले सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। आपको बता दें कि ऊपरी स्तर से अब तक सोना 5374 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में आज नरमी दिखी। विदेशी बाजार में हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1919.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का भाव 0.4 फीसदी गिरकर 25.02 डॉलर प्रति औंस पर था। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं आई क्योंकि देश-दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और वैक्सीन को लेकर अब भी कोई साफ डेडलाइन तय नहीं हो पाई है।

PunjabKesari

सोने की नई कीमतें 
HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 240 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया था। हफ्ते के पहले दिन सोने का भाव बढ़कर 52,073 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद सोने का भाव 51,833 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

PunjabKesari

चांदी की नई कीमतें 
सोमवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी आई थी। चांदी 786 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी होकर 64,927 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी का भाव 64,141 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 786 रुपए की तेजी आई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News