Iran-Israel war: नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में सोना, कीमतों में भारी उछाल का अनुमान

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 10:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान-इजरायल तनाव और ग्लोबल आर्थिक आंकड़ों के अनुमानों के बीच सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। फरवरी से गोल्ड प्राइस में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है। पहले उसने यह अनुमान 2,300 डॉलर का लगाया था। फर्म ने इस सप्ताह अपने क्लाइंट्स को लिखे एक नोट में कहा है कि पिछले दो महीनों में सोने में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

PunjabKesari

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, सोने का पारंपरिक उचित मूल्य, सामान्य उत्प्रेरकों-वास्तविक दरों, विकास की उम्मीदों, डॉलर के फ्लो और कीमत को जोड़ेगा। ट्रेडिशनल फैक्टर्स में से कोई भी इस वर्ष अब तक सोने की चाल और स्केल की पर्याप्त व्याख्या नहीं करता है। 2022 के मध्य के बाद से सोने की अधिकांश वृद्धि नए इंक्रीमेंटल (भौतिक) कारकों से प्रेरित है। नोट में आगे कहा गया है कि इसके अलावा, वर्ष के अंत में ईटीएफ के मामले में गोल्ड की कीमत को नरम करने के लिए फेड कटौती अभी भी एक संभावित उत्प्रेरक बनी हुई है।

PunjabKesari

2400 डॉलर के पार हो चुकी है कीमत

गोल्डमैन सैक्स ने विभिन्न फैक्टर्स पर गौर करते हुए वर्ष के अंत तक सोने के लिए अपने प्राइस फोरकास्ट को 2,300 डॉलर प्रति औंस के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 2,700 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। इस बीच, सोने की कीमतें शुक्रवार को 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सेफ एसेट माने जाने वाले गोल्ड में निवेश के लिए प्रेरित किया। 

PunjabKesari

सोने-चांदी के वायदा भाव

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 72,030 रुपए के भाव पर खुला। वहीं चांदी के वायदा भाव 82,799 रुपए के भाव पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। हालांकि बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 2,369.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। वहीं चांदी के वायदा भाव 28.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.33 डॉलर था। 

बीते सालों में हुई जंग और मंदी में सोने-चांदी का क्या ट्रेंड रहा है?

जंग के दौरान सोने की कीमतों में हमेशा उछाल देखा गया है। 1990-91 के दौरान गल्फ वॉर के दौरान सोने की कीमतों में उछाल आया था लेकिन यह शॉर्ट टर्म था। इसी तरह 2003 में इराक युद्ध के दौरान सोने की कीमतों में तेजी आई थी।

रूस-यूक्रेन जंग के समय भी सोने में तेजी आई। 24 फरवरी 2022 को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था। 7 मार्च 2022 को सोने की कीमतों में लगभग ₹1000/10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹49,400/10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹53,890/10 ग्राम हो गई।

इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। तब सोने की कीमत 57,000 के करीब थी। 1 नवंबर तक कीमत बढ़कर 61,000 के करीब पहुंच गई। वहीं 1 जनवरी को कीमत 63,000 और अब 10 ग्राम सोने की कीमत 73,000 के पार पहुंच गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News