सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 03:36 PM (IST)

नई दिल्लीः डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 155 रुपए फिसलकर 29,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 480 रुपए लुढ़ककर 37,800 रुपए किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक स्तर पर सोन में तेजी रही। सोना हाजिर 2.85 डॉलर की बढ़त में 1,256.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीका सोना वायदा भी 2.20 डॉलर चढ़कर 1,259.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेशों में पीली धातु में तेजी आई है।

डॉलर के नरम पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमतों में वृद्धि होती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 15.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में गत दिवस की तेजी के बाद आज सोना बिटुर भी इतनी ही कमजोरी के साथ 29,360 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक माँग भी कमजोर रही। चांदी वायदा भी 440 रुपए से टूटकर 37,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News