Gold-Silver Latest rate: सस्ता हुआ सोना-चांदी, ₹1,52,400 से फिसला सोने का दाम, Silver में भी आई बड़ी गिरावट
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 10:19 AM (IST)
Gold-Silver Latest rate: शुक्रवार (14 अगस्त) को सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने 1166 रुपए टूटकर 1,52,300 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 2747 की गिरावट के साथ 2,32,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
Comex पर सोना 4,408.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 48.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,372.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.63 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.86 डॉलर की गिरावट के साथ 64.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोना 2,800 रुपए टूटा
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,800 रुपए टूटकर 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई और इसकी कीमत 6,000 रुपए फिसलकर 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। इससे पहले के सत्र में चांदी की कीमत 2,46,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
