शुक्रवार को Gold-Silver की कीमतों में उछाल जारी, सोना 88,825 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1 लाख के पार

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 10:18 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। MCX पर सोना 89000 के करीब पहुंचने वाला है। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 88,825 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.14 फीसदी बढ़त के साथ 1,01,457 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सोना 365 रुपए बढ़कर 91,000 रुपए के स्तर पर, चांदी में भी तेजी 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 365 रुपए बढ़कर 91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 365 रुपए की तेजी के साथ 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 90,235 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को घोषित नए वाहन शुल्क के बाद वैश्विक जोखिम धारणा बढ़ने के कारण सोने में बढ़त बरकरार है।'' चांदी की कीमतें भी 200 रुपए बढ़कर 1,01,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। बुधवार को यह 1,01,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News