गौतम अडानी ने रचा इतिहास, बने दूनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 12:21 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक महीने से भी कम समय में एक और अरबपति को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के मुताबिक, 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पछाड़ दिया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, वे 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब भी विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं।

PunjabKesari

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक आज दोपहर तक अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपति नंबर दो हो गए हैं। उनके ऊपर यानी नंबर एक पोजीशन पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News