TATA से Mahindra तक ये शेयर हुए धड़ाम, देखें सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2024 - 06:13 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार के लिए हालात बेहतर नहीं रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 241 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पूरे दिन गिरावट में रहकर लाल निशान पर क्लोज हुआ। इस दौरान गैस वितरण कंपनियों जैसे IGL और MGL के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा TATA और Mahindra जैसे बड़े शेयर भी नीचे आ गए, जिससे निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा।

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की लिस्ट

कंपनी      गिरावट      

  • TCS       3.05% 
  • INFY    2.82%  
  • NTPC    1.56%     
  • TechMahindra    1.50% 
  • HCL Tech    1.41%     
  • Axis Bank    1.36%     
  • Bajaj Fin     1.27% 
  • IGL    19.93% 
  • GujGas    6.82%     
  • GoDigit    4.40%     
  • OFSS     4.37%    
  • Biocon    3.15%    
  • GlenMark     3.15%    
  • MPhasis    2.92%    
  • KPITech    2.20%    

सेंसेक्स-निफ्टी हुए धड़ाम

शेयर बाजार (Stock Market) की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भी दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी थोड़ी तेजी के साथ खुले लेकिन कुछ ही मिनटों में यह बढ़त टिक नहीं पाई। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 77,863.54 के स्तर पर खुलने के बाद तेजी से नीचे गिरा और अंततः 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,339.01 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गुरुवार के अपने बंद स्तर 23,532.70 की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 23,605.30 पर खुला। हालांकि, बाजार में जल्द ही बिकवाली का दबाव दिखने लगा, जिससे निफ्टी एक समय में 170 अंक तक लुढ़क गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 78.90 अंक की गिरावट के साथ 23,453.80 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह कैसा रहा था बाजार का हाल?

पिछले सप्ताह शेयर मार्केट में महज चार कारोबारी सत्रों में ही ट्रेड हुआ था, शुक्रवार को मार्केट में हॉलिडे था। आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 110.64 अंक की गिरावट के साथ 77,580.31 के लेवल पर क्लोज हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty 50) भी सेंसेक्स की तरह ही लाल निशान पर 23,532.70 के लेवल पर बंद हुआ था। 
   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary