Why Share market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, क्यों आई इतनी गिरावट?

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 11:21 AM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों पर भी दबाव बढ़ा।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 74,272.40 पर अपने कारोबार की शुरुआत की है। 9 बजकर 20 मिनट में इसमें 643.55 अंकों की गिरावट दिखी। यह 0.86 फीसदी गिरकर 74,184.70 पर ट्रेड कर रहा था। 50 शेयरों वाला निफ्टी 9 बजकर 21 मिनट पर 0.92% गिरा दिखा। यह 215.30 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 23,231.50 पर ट्रेड कर रहा था। इसकी आज की ओपनिंग 23,221.80 रही। 

शेयर बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजहें

  • बॉन्ड यील्ड 19 साल के उच्चतम स्तर पर 
  • अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता
  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
  • कमजोर ग्लोबल मार्केट संकेत
  • रुपए में कमजोरी

102 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। तेल की कीमत करीब 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इससे पहले यह लगभग 99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी। महंगे कच्चे तेल का असर भारत जैसे तेल आयातक देश की अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News