विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से मोहभंग! 40 दिनों में निकाले 1.66 लाख करोड़ से ज्यादा

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:47 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बेरुखी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च के बाद अप्रैल में भी FIIs लगातार बिकवाली कर रहे हैं। यह ट्रेंड उस समय भी जारी है जब United States और Iran के बीच तनाव कम करने के प्रयास तेज हुए हैं।

अप्रैल में 48,000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली

डेटा के मुताबिक, अप्रैल में अब तक FIIs ने 48,213 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए हैं। वहीं, पिछले 40 दिनों में कुल बिकवाली का आंकड़ा 1.66 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। 2026 में अब तक विदेशी निवेशक कुल मिलाकर 1.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी कर चुके हैं।

शुक्रवार को बाजार में दिखी मजबूती

  • FIIs ने 672.09 करोड़ रुपए की खरीदारी की
  • DIIs ने भी 410.05 करोड़ रुपए की खरीदारी की
  • Sensex: 918 अंक उछलकर 77,550
  • Nifty 50: 275 अंक चढ़कर 24,050

बैंकिंग, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

भारत से पैसा निकालकर एशिया के अन्य बाजारों में निवेश

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ स्ट्रेटेजिस्ट V K Vijayakumar के अनुसार, विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर South Korea और Taiwan जैसे बाजारों में निवेश बढ़ा रहे हैं।

  • दक्षिण कोरिया में 3.6 बिलियन डॉलर का इनफ्लो
  • ताइवान में 5.6 बिलियन डॉलर का निवेश

इसके उलट, Bloomberg के डेटा के अनुसार, भारत से करीब 3 बिलियन डॉलर की निकासी हुई है।

2026 में FIIs का ट्रेंड

मार्च: 1.17 लाख करोड़ की भारी बिकवाली (साल का सबसे खराब महीना)
फरवरी: 22,615 करोड़ की खरीदारी
जनवरी: 35,962 करोड़ की बिकवाली

2025 में भी FIIs का रुख कमजोर रहा था, जब उन्होंने कुल मिलाकर 1.66 लाख करोड़ रुपए बाजार से निकाले थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News