अमरीका के धनकुबेरों की सूची में 5 भारतीय-अमरीकी, गेट्स पहले स्थान पर

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2016 - 06:00 PM (IST)

न्यूयार्क: पत्रिका फोर्ब्स ने अमरीका की सबसे धनी हस्तियों की जो सूची तैयार की है उसमें 5 भारतीय-अमरीकी शामिल हैं। इस सूची में कुल मिलाकर 400 हस्तियों को शामिल किया गया है। माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स लगातार 23वें साल इस सूची में पहले स्थान पर हैं।  

फोर्ब्स की ‘अमरीका में सबसे धनी हस्तियों की सूची-2016’ में शामिल हस्तियों में सिंफनी टैक्नोलोजी के संस्थान रमेश वाधवानी, आऊटसोर्सिंग फर्म सिनटेल के सह संस्थापक भरत नीरज देसाई, विमानन क्षेत्र के राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर व सिलिकन वैली निवेशक कवितर्क राम श्रीराम भी हैं।  

वाधवानी को सूची में 222वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति 3 अरब डॉलर आंकी गई है। इसी तरह 2.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ देसाई 274वें स्थान पर, 2.2 अरब डॉलर संपत्ति के साथ गंगवाल 321वें स्थान पर, 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कपूरी 335वें स्थान पर तथा 1.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ श्रीराम को 361वें स्थान पर रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News