विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में की भारी बिकवाली, चीन की ओर शिफ्ट हुए निवेशक

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 04:17 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने हाल ही में भारतीय बाजार से भारी मात्रा में अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है और अब वे चीन की ओर रुख कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में FIIs की ओर से की गई बिकवाली पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। इस कारोबारी सप्ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 40,511.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि 3 अक्टूबर 2024 को केवल 6 घंटे के भीतर FIIs ने 15,243 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए।  

हालांकि, बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजारों की बुनियाद मजबूत है और देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि का रुझान बना हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि FIIs अंततः भारतीय बाजार में वापस लौट सकते हैं।

FIIs ने इस सप्ताह की बिकवाली

तारीख           राशि (करोड़ रुपए)
30 सितंबर     9791.93
1 अक्टूबर   5,579.35
3 अक्टूबर   15,243.27
4 अक्टूबर     9,896.95 

 

इस साल कब-कब की भारी बिकवाली (साल 2024)
 

तारीख             बिकवाली
17 जनवरी       10,578 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
18 जनवरी       9,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
4 जून       12,436 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
5 अगस्त     10,073 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
30 सितंबर        9,791 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

 

हाल ही में विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) चीन की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इसके पीछे कई प्रमुख कारण हैं। चीन के बाजार फिलहाल सस्ते वैल्यूएशन पर हैं, जिससे निवेशकों को लाभ की संभावनाएं नजर आ रही हैं। साथ ही चीन की इकोनॉमी को बड़ा राहत पैकेज मिला है और रियल एस्टेट सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसके अलावा, कर्ज सस्ता करने से भी निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, जिससे चीन का निवेश सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News