12,000 रुपए में भर सकेंगे यूरोप की उड़ान

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 01:42 PM (IST)

नई दिल्लीः हवाई जहाज यात्रा करना अब हर किसी के लिए आसान हो जाएगा। भारत में फिलहाल सस्ती घरेलू उड़ानों का मार्कीट बूम पर है और इसी कारण एक साल के अंदर लंबी दूरी की सस्ती अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का बिजनेस जोर पकड़ सकता है। यूरोप, अमरीका, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरह ही भारत में यह बिजनेस जोर पकड़ सकता है । 

सिंगापुर एयरलाइंस कर सकती है पहल
स्पाइसजेट, इंडिगो सहित कई कंपनियां घरेलू उड़ानों पर समय समय पर सस्ते किराए का मौका उपलब्ध कराती है। साथ ही सेल के तहत कइ बार ट्रेन से भी कम किराए में हवाइ यात्रा का मौका दिया जाता है। इसी के तहत सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट भारत में यह पहल कर सकती है। स्कूट 'पांचवीं आजादी' के नाम से दो देशों के बीच सस्ती उड़ान सेवाओं का संचालन करती है।

कम होगा किराया
भारत में स्कूट के हेड भारत महादेवन ने बताया 'इस योजना के भारत में लागू होने पर मुंबई, दिल्ली, चेन्नै और कोलकाता जैसे शहरों से सीधे कोपेनहेगन, विएना, काहिरा और मैनचेस्टर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होंगी।' आपको बता दें, फिलहाल जो टिकट भारत और यूरोप के बीच की है उसका न्यूनतम किराया 45 हजार का है। हालांकि माना जा रहा है कि स्कूट मुंबई से कोपेनहेगन फ्लाइट के लिए महज 12 हजार से 13 हजार रूपए ही से सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News