EPFO ने भविष्य निधि बकाया की वसूली के लिए इन 5 बैंकों से मिलाया हाथ

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने पी.एफ. बकाया के संग्रह तथा भविष्य निधि निकासी का भुगतान, पैंशन और बीमा के लिए 5 बैंकों के साथ समझौता किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एच.डी.एफ.सी. बैंक, एक्सिस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक से ई.पी.एफ.ओ. को सालाना करीब 125 करोड़ रुपए बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे निवेश में तेजी के साथ अंशधारकों को भुगतान लाभ मिलेगा। अब जिन नियोक्ताओं के इन बैंकों में खाते होंगे वे बकाया पी.एफ. (भविष्य निधि) इंटरनैट बैंकिंग के जरिए सीधे तत्काल ई.पी.एफ.ओ. के खाते में जमा कर सकते हैं।

इस प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से ई.पी.एफ.ओ. को बकाया का संग्रह करना होता था तथा भुगतान ‘एग्रीगेटर’ के जरिए करना पड़ता था। इससे प्रत्येक लेन-देन पर करीब 12 रुपए की लागत आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News