सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया गोता, निवेशकों के डूबे ₹5 लाख करोड़

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 04:47 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 384 अंक टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बाजार में गिरावट चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 1.90 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.65 लुढ़ककर बंद हुआ। FMCG और आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 3.41 फीसदी की गिरावट रही है। इसके अलावा मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक लुढ़ककर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 383.69 अंक या 0.52% की तेजी के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 141.25 अंक या 0.63% की गिरावट के साथ 22,301.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.95 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 मई को घटकर 398.44 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 6 मई को 403.39 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 4.95 लाख करोड़ रुपए घटा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 4.95 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News