सुस्त जेवराती मांग से सोना टूटा, चांदी में भी गिरावट

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 03:32 PM (IST)

नई दिल्लीः ऊँचे भाव पर जेवराती माँग में सुस्ती से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये फिसलकर 33,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 280 रुपए की गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर भी स्थानीय बाजार पर दिखा।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,281.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 11 डॉलर लुढ़ककर 1,281.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

अमेरिका और रूस के बीच व्यापार युद्ध समाप्त होने की संभावना से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की तेजी से भी सोना सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी शुक्रवार को 0.19 डॉलर टूटकर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News