पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर लगा ब्रेक, लगातार दूसरे दिन नहीं बदले तेल के दाम
punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 09:53 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कमी हो रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के असर से की वजह से ऐसा हो रहा है। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 68.65 रुपए खर्च करने होंगे। डीजल के लिए 62.66 रुपए चुकाने होंगे।
बात करें कोलकाता की तो यहां आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 70.78 और 64.42 है। चेन्नई मुंबई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.22 और 74.30 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.14 और 65.56 रुपए प्रति लीटर है। बात करें लखनऊ, पटना और भोपाल में पेट्रोल के दामों की तो यह क्रमश: 68.77, 72.81 और 71.67 रुपए प्रति लीटर है। वही डीजल 62.17, 65.92 और 63.88 रुपए प्रति लीटर है।
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 68.65 | 62.66 |
मुंबई | 74.30 | 65.56 |
चेन्नई | 71.22 | 66.14 |
कोलकाता | 70.78 | 64.42 |
नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और एलपीजी सिलेंडर के दामों में आई कमी से आम आदमी को जरूर राहत मिली है। सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 120.50 रुपए और सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 5.91 रुपए की कटौती की थी।
नई दरों के अनुसार, सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 500.90 रुपए से घटकर 494.99 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया। वहीं, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 809.50 रुपए से घटकर 689 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट
जालंधर | 73.61 | 62.65 |
अमृतसर | 74.22 | 63.18 |
लुधियाना | 74.08 | 63.05 |
पटियाला | 74.02 | 62.99 |
क्यों सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं, इसीलिए पेट्रोल-डीज़ल सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि लीबिया की ओर से कच्चे तेल का उत्पादन तेजी से बढ़ गया है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम 40 फीसदी तक कम हो गए हैं। अक्टूबर में कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल था, जो कि अब 55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है
।