यहां 7 गुना महंगा हुआ हवाई सफर

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2015 - 10:50 AM (IST)

जबलपुरः दिवाली आने पर कई आकर्षित ऑफर आने लगते हैं लेकिन इस दिवाली पर हवाई किराए ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। टिकट के दाम 7 गुना ज्यादा 27 हजार रुपए के पार हो गए हैं। जबलपुर-मुंबई रूट सहित दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई रूट पर भी यही हाल है। एयरलाइंस कंपनियां त्यौहार को भुनाने में लगी हैं। नौकरी पेशा वर्ग महंगे टिकट लेने में भी नहीं हिचक रहा है।

जानकारों के अनुसार अभी बाहर से घर आने वालों की भीड़ है। 6 से 10 नवम्बर तक अधिकतर टिकट एेसे ही यात्रियों ने बुक कराए गए हैं। 11 नवम्बर के बाद शहर से जाने वालों की भीड़ रहेगी। 15 के बाद ही हवाई किराए में कमी आने की सम्भावना है। 

दिपावली पर यात्रा करने वालों की बेहद सीमित संख्या होने के कारण मात्र 3300 रुपए में हवाई टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। जबलपुर से मुंबई रूट पर यही स्थिति है। दिल्ली के लिए 3187 रुपए तो हैदराबाद से जबलपुर के लिए मात्र 2500 रुपए में यात्रा कराई जा रही है। हवाई रूट पर नॉर्मल फेयर 3700 से 4000 रुपए तक रहता है। यात्रियों ने 7 नवम्बर के लिए टिकट बुक करा लिए हैं। मुंबई दोपहर की उड़ान में एक भी सीट नहीं है। 14 व 15 नवम्बर को दिल्ली, हैदराबाद एवं चेन्नई सैक्टर की 90 फीसदी सीटें बुक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News