Stock Market Down Today: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23050 के नीचे, लाल निशान में सभी सेक्टर
punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 01:38 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_11image_18_13_292913377sensex.jpg)
मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 11 फरवरी को 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,000 के लेवल से नीचे फिसल गया है। फिलहाल सेंसेक्स 1120 अंक गिरकर 76,190 के स्तर पर और निफ्टी में भी 346 अंक की गिरावट है, ये 23,035 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
जोमैटो के शेयरों में बड़ी गिरावट
मंगलवार को सुबह 09.24 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.46% और ताइवान के ताइवान कैपिटलाइज़ेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स में 0.64% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
- NSE के डेटा के अनुसार, 10 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,463.72 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,515.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 10 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.38% की तेजी के साथ 44,470 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.67% चढ़कर 6,066 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.98% की तेजी रही।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट थी, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी थी। एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट थी।