शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 760 अंक टूटकर 81000 के लेवल से फिसला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 03:05 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 894 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,256 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 289 अंक से ज्यादा टूटा है, ये 24,491 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.43% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 1.01% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.25% की तेजी है।
  • 21 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% गिरकर 42,931 पर और S&P 500 0.18% गिरकर 5,853 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.27% चढ़कर 18,540 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अक्टूबर को ₹2,261 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,225 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News