Closing Bell: बाजार में रही रौनक, सेंसेक्स 81,973 पर, निफ्टी 25,127 पर बंद

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को दिनभर तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 519 अंक की तेजी के साथ 81,973 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 163 अंक की तेजी रही, ये 25,127 के स्तर पर बंद हुआ। आज मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिली।  

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग में 0.66% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.01% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.97% चढ़कर 42,863 पर और नैस्डैक 0.33% चढ़कर 18,342 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.61% बढ़कर 5,815 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 अक्टूबर को ₹4,162.66 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,730.87 करोड़ के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 11 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 81,381 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही थी, ये 24,964 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News