Closing bell: बाजार का कमबैक, सेंसेक्स 584 अंक मजबूत, निफ्टी भी 217 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 03:37 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते से ही लगातार बिकवाली जारी है। लगातार छह दिनों की कमजोरी के बाद आज मंगलवार (8 अक्टूबर) को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 584 अंकों की तेजी के साथ 81,634 के स्तर पर, निफ्टी में भी 217 अंक की तेजी रही, ये 25,013 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.20% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 7.38% की गिरावट और चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.81% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 7 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.94% गिरकर 41,954 पर और नैस्डैक 1.18% गिरकर 17,923 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.96% गिरकर 5,695 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 अक्टूबर को ₹8,293.41 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹13,245.12 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट 

इससे पहले कल यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,827 अंक गिरकर 54,117 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 10 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News