Gold-Silver खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट, 17 फरवरी को गिर गए दोनों के भाव
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 10:26 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोने–चांदी के वायदा भाव में आजभी गिरावट आई है। घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं और शुरुआती कारोबार में कमजोरी बनी रही। खबर लिखे जाने तक सोना वायदा करीब 1030 रुपए की गिरावट के साथ 1,53,699 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 921 रुपए टूटकर 2,36,450 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में सुस्ती का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट थोड़ा सतर्क नजर आ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,050 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,046.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 63.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,982.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.01 डॉलर की गिरावट के साथ 75.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
