सेंसेक्स 1736 अंक चढ़ा, निफ्टी 17300 के ऊपर हुआ बंद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 03:48 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः यूक्रेन विवाद पर रूस के नरमी के संकेत से बाजार में रौनक देखने को मिली। 2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार शानदार बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी में एक साल की सबसे बड़ी इंट्रा-डे तेजी आई है। निफ्टी में एक फरवरी 2021 के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी आई। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। ऑटो, IT, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ऑटो इंडेक्स में 7 अक्टूबर 2021 के बाद सबसे बड़ी तेजी का मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1736.21 अंक यानी 3.08 फीसदी की बढ़त के साथ 58,142.05 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 90.45 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 16,933.25 के स्तर पर बंद हुआ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News