सेंसेक्स 108 और निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:36 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन शेयर बाजर बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 108.15 अंक और निफ्टी 54.1 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से आज 31 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। वहीं, 23 सेक्टर में से 20 बढ़त के साथ खुले। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में करीब 12% का उछाल है। इससे पहले सोमवार को कोरोना और लॉकडाउन के चलते शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 524 पॉइंट गिरकर 14,310 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही थी।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 322 पॉइंट ऊपर 28,718 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.27 अंक की मामूली गिरावट के साथ 3,412 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 28 अंकों बढ़त के साथ 3,164 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 4 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,229 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 288 पॉइंट ऊपर 29,827 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट
सोमवार को अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 55.20 अंक नीचे 33,745.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.36% गिरावट के साथ 50.19 अंक नीचे 13,850.00 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 इंडेक्स भी 0.23 पॉइंट ऊपर 4,129.03 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजारों में भी गिरावट रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News