सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी 17760 के पार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:33 AM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 59,791.32 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी भी लगभग 80 अंकों की तेजी के साथ 17,783.05 अंकों पर खुला। इससे पहले वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखी दिख रही है।

अमेरिकी बाजार साढ़े तीन महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। डाओ जोंस दिन के निचले स्तर से 300 अंक संभलकर 150 अंक जबकि NASDAQ करीब 100 अंकों की तेजी के साथ क्लोज हुए।
एशियाई बाजारों में SGX NIFTY 17850 के स्पर पर ट्रेड कर रहा है। 

बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एफआईआई ने नकद में 3040 करोड़ रुपए की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने नकद में 839 करोड़ रुपए की बिकवाली की। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दिखी है। ब्रेंट क्रूड का भाव लुढ़क कर 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News