बीएसई 302 अंक और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर खुला

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 09:57 AM (IST)

मुंबईः शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 302.68 अंक ऊपर और निफ्टी 90 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 4 बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें 212.63 अंक तक की बढ़त और 369.2 अंक तक की गिरावट रही थी। कारोबार के अंत में बीएसई 26.88 अंक नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त गुरुवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 299.66 अंक ऊपर 25,745.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.09 फीसदी बढ़त के साथ 107.84 अंक ऊपर 10,017.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 33.43 पॉइंट ऊपर 3,083.76 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News