सेंसेक्स में 382 अंक की तेजी के साथ 74,649 पर बंद, निफ्टी 23,483 पर
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 03:33 PM (IST)
मुंबईः आज शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 पॉइंट मजबूती के साथ 74,649.84 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 100.95 अंक तेजी के साथ 23,483.55 के स्तर पर बंद हुआ।
रिकवरी के पीछे के कारण
वैल्यू बाइंग: निवेशकों ने शुरुआती गिरावट का लाभ उठाते हुए निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार को उबरने में मदद मिली।
India VIX में गिरावट: बाजार की घबराहट मापने वाला इंडेक्स 'इंडिया वीआईएक्स' 16 के नीचे (15.97 पर) आ गया। इसमें गिरावट बाजार में वोलैटिलिटी (अस्थिरता) कम होने और निवेशकों के बीच डर कम होने का संकेत देती है।
आईटी सेक्टर की मजबूती: बाजार को संभालने में आईटी सेक्टर की भूमिका सबसे अहम रही, जिसमें 4% से अधिक की तेजी देखी गई। निफ्टी आईटी पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़त पर है।
