शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, इन शेयरों ने कराया घाटा

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 05:10 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सेंसेक्स और निफ्टी आज 28 मई को लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 220 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22,900 के नीचे फिसल गया। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 3.33 लाख करोड़ रुपए डूब गई। छोटे और मझोले शेयरों में जमकर बिकवाली हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.09 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ। फार्मा को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 220.05 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 75,170.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 44.30 अंक या 0.19% फिसलकर 22,888.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹3.33 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 मई को घटकर 416.62 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 मई को 419.95 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.33 लाख करोड़ रुपए घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.33 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 21 में से 10 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 1.30 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद विप्रो (Wipro), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.35% से लेकर 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एनटीपीसी (NTPC) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर क्रमश: 1.12% से लेकर 1.21% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News