मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें अपना बैंक का काम

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 11:09 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मार्च का महीना अब बस आने ही वाला है। RBI ने मार्च में पड़ने वाले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है जिसके मुताबिक, मार्च के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च के महीने में होली, नवरात्र, राम नवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में भी अलग-अलग दिन अवकाश रहते हैं। हालांकि इसका असर पूरे देश में नहीं रहता है। अगर आपको मार्च में बैंकों में कुछ जरूरी काम पड़ने वाला है, तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

यह रही लिस्ट, मार्च 2023 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

3 मार्च, 2023 : चापचर कुट
05 मार्च, 2023- रविवार अवकाश
07 मार्च, 2023- होली, होलिका दहन
08 मार्च, 2023- होली, धुलेटी, डोल जात्रा 
09 मार्च, 2023- बिहार के पटना में होली मनाने की वजह से बैंक रहेंगे बंद। 
11 मार्च, 2023- शनिवार 
12 मार्च, 2023- रविवार 
19 मार्च, 2023- रविवार 
22 मार्च, 2023- गुड़ी पाड़वा, उगाडी, बिहार दिवस, प्रथम नवरात्र/ तेलगु नववर्ष के चलते बंद रहेंगे बैंक।
25 मार्च, 2023- शनिवार
26 मार्च, 2023- रविवार 
30 मार्च, 2023- रामनवमी के चलते देश के प्रमुख शहरों में बैंक रहेंगे बंद। 

बैंक बंद होने पर यह कर सकते हैं

वहीं बैंक बंद होने पर पैसे निकालने के लिए आप ATM का रुख कर सकते हैं, इसके साथ ही अन्य लेन-देन के लिए ऑनलाइन पेमेंट पर इस दौरान निर्भर रह सकते हैं। वहीं ATM पर भी त्यौहारों के पहले जाए, क्योंकि त्यौहारों के दौरान वहां भीड़ देखी जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News