नया फरमान, टू-व्हीलर गाड़ियों पर मंडराया संकट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2016 - 01:39 PM (IST)

नई दिल्लीः बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स के लिए बुरी खबर है। दिल्ली में 1 अप्रैल से बीएस-4 वाले टू-व्हीलर मॉडल्स का रजिस्ट्रेशन ही होगा। सरकार के इस फैसले से कंपनियों के बीएस-3 मॉडल्स की बिक्री पर संकट मंडराने लगा है।

 

दिल्ली में 1 अप्रैल से बीएस-3 वाले टू-व्हीलर्स के नए मॉडल्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इस फैसले से बजाज वी15, सुजुकी एक्सेस और हयाते के अलावा रॉयल एनफील्ड की हिमालयन पर असर होगा। भारत में टू-व्हीलर के लिए बीएस-3 और पैसेंजर व्हीकल के लिए बीएस-3 और बीएस-4 नियम लागू हैं। 1 अप्रैल 2016 से सभी टू-व्हीलर मॉडल्स को बीएस-4 नियम मानना अनिवार्य होगा। वहीं मौजदू टू-व्हीलर मॉडल्स को 1 अप्रैल 2017 तक बीएस-4 में अपग्रेड करना जरूरी होगा।

 

इस फैसले पर ऑटो संगठन सियाम का कहना है कि बीएस-3 वाले पुराने मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन ना होने पर कंपनियों को नुकसान होगा। 1 अप्रैल से बीएस-4 नियम लागू होगा जिसके बाद बीएस-3 मॉडल का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, ऐसे में बीएस-4 के नोटिफिकेशन आने तक इंडस्ट्री ने बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की मांग की है। बीएस-3 मॉडल के रजिस्ट्रेशन की अर्जी दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग में दिसंबर से लंबित है।

 

गौरतलब है कि दिल्ली में टू-व्हीलर गाड़ियों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल दिल्ली में 3,78,862 टू-व्हीलर्स गाड़ियां बिकी थी। बता दें कि दिल्ली में कंपनियां ज्यादातर महंगे प्रोडक्ट्स बेचती हैं, ऐसे में बीएस-4 के नए नियम से कंपनियों को नुकसान संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News