LPG सिलेंडर, संकट के बीच बड़ा राहत वाला विकल्प, IOC का नया ऑफर
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:43 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका असर अब भारत में एलपीजी उपलब्धता पर भी दिखने लगा है। देश अपनी करीब 60% एलपीजी जरूरत आयात करता है, जिसमें से लगभग 90% सप्लाई Strait of Hormuz के जरिए आती है। इस अहम समुद्री मार्ग पर आवाजाही बाधित होने से कई शहरों में गैस की किल्लत और एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
इसी बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 5 किलो के ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर का विकल्प पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह सिलेंडर बिना बुकिंग के आसानी से उपलब्ध है और इसे तुरंत लिया जा सकता है।
क्या है ‘छोटू’ सिलेंडर की खासियत?
आईओसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'बिना इंतजार के झट से एलपीजी की जरूरत है? छोटू से मिलिए। इंडेन का 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर आपके करीब इंडेन गैस एजेंसी पर उपलब्ध है। कॉम्पैक्ट, सुविधाजनक और आसानी से उपलब्ध यह सिलेंडर को ऐसे समय के लिए डिजाइन किया गया है जब आपको बिना देरी के विश्वसनीय कुकिंग सहयोगी की जरूरत हो। यह साइज में छोटा है लेकिन सुविधा में बड़ा है।'

