Pharma Sector: भारतीय दवाओं का ग्लोबल डंका, एक्सपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 03:09 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारत का फार्मा सेक्टर लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के फरवरी तक सालाना आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 29 अरब डॉलर तक पहुंच गया यानी कीब 2.7 लाख करोड़ रहा। भारतीय दवा निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक के राजा भानु ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 60 अरब डॉलर मूल्य वाले इस क्षेत्र के 2030 तक बढ़कर 130 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
भानु ने कहा, "वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, फार्मास्युटिकल्स निर्यात ने अपनी वृद्धि की गति बनाए रखी है। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल–फरवरी अवधि के दौरान निर्यात 28.29 अरब डॉलर तक पहुंचा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है।" इस वृद्धि में फॉर्मूलेशन, बायोलॉजिकल्स, टीके और आयुष उत्पादों का मुख्य योगदान रहा। अधिकारी ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में निर्यात 30.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो ग्लोबल प्राइस प्रेशर्स और व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद साल-दर-साल आधार पर 9.4 फीसदी की ग्रोथ दर्शाता है।
