सैंसेक्स 550 अंक फिसला, निफ्टी में 158 अंक गिरावट

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2015 - 02:27 PM (IST)

नई दिल्लीः नई सीरीज के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मुनाफावसूली के दबाव से सैंसेक्स और निफ्टी में 1.25 फीसदी तक की गिरावट आई है। सैंसेक्स 550 अंक फिसला और 158 अंक गिरावट दर्ज की गई।

बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी में करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सीएनएक्स पीएसयू बैंक इंडेक्स 5 फीसदी टूट गया है। हालांकि रियल्टी और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हो गई है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सैंसेक्स 364 अंक यानि 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 29318 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 107.5 अंक यानि 1.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 8845 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, डॉ रेड्डीज, पीएनबी, एसबीआई, कोल इंडिया, एस.बी.आई., टी.सी.एस. और एच.डी.एफ.सी. जैसे दिग्गज शेयरों में 11.3-2.4 फीसदी की कमजोरी आई है। हालांकि एच.सी.एल. टेक, बी.पी.सी.एल., डी.एल.एफ., एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल., टाटा पावर, हीरो मोटो और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 8.25-0.7 फीसदी की मजबूती आई है।

मिडकैप शेयरों में इंडियन बैंक, मोतीलाल ओसवाल, पीएमसी फिनकॉर्प, आंध्रा बैंक और जेएंडके बैंक सबसे ज्यादा 6.6-4.6 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एसआरएस रियल इंफ्रा, अवंती फीड्स, राजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज, एशियन स्टार और स्वराज इंजिन्स सबसे ज्यादा 14.4-8 फीसदी तक टूटे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News