Crypto Market: गिरते मार्केट में इस क्रिप्टो ने निवेशकों को चौंकाया, दिया जबरदस्त रिटर्न
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:39 AM (IST)
Crypto Market: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 1.30% टूट गया है, जिससे यह लगभग 2.52 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस गिरावट का असर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी जैसे Bitcoin और Ethereum के साथ-साथ अन्य कॉइन्स पर भी पड़ा।
सोमवार सुबह मार्केट में हल्की कमजोरी के बावजूद फियर एंड ग्रीड इंडेक्स में 1 अंक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 51 पर पहुंच गया। हालांकि, यह पिछले सप्ताह के मुकाबले स्थिर ही बना हुआ है।
इस दौरान Genius Terminal नामक क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को चौंका दिया है। पिछले 7 दिनों में इस कॉइन ने करीब 227% का जबरदस्त रिटर्न दिया है यानी एक लाख रुपए का निवेश बढ़कर 3 लाख रुपए से ज्यादा हो सकता था। हालांकि, पिछले 24 घंटों में इसमें 6% से अधिक की गिरावट आई है और इसकी कीमत घटकर लगभग 0.6271 डॉलर रह गई है।
बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो....
- Bitcoin करीब 1.5% गिरकर 74,595 डॉलर पर आ गया।
- Ethereum लगभग 2.5% गिरकर 2,283 डॉलर पर पहुंच गया।
- XRP में करीब 1.5% की गिरावट दर्ज की गई और यह 1.41 डॉलर पर रहा।
- Solana भी करीब 1.5% गिरकर 84.48 डॉलर पर आ गया।
- Hyperliquid में 5% से ज्यादा गिरावट आई और इसकी कीमत 41.14 डॉलर हो गई।
- Pi Network में 1% से अधिक की गिरावट के साथ यह 0.1720 डॉलर पर आ गया।
हालांकि, गिरते बाजार में भी कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने अच्छा प्रदर्शन किया....
- TRON में 1% से अधिक की बढ़त देखी गई।
- Kenton करीब 2% उछला।
- Aster में लगभग 2% की तेजी आई।
- Official Trump Coin में भी हल्की बढ़त (0.45%) दर्ज की गई।
