Stock Market holiday today: आज शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 10:40 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार आज (शुक्रवार, 2 अक्टूबर) को बंद है। आमतौर पर मार्केट सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती (महात्मा गांधी जयंती) के कारण शेयर, मुद्रा, जिंस और सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। 

लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार

एक दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। 1 अक्टूबर को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.79 फीसदी यानी कि 570.59 अंक गिरकर लाल निशान में 71,909.70 पर बंद हुआ था। इस दौरान इसके 30 शेयरों में से केवल 6 में बढ़त दिखी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इनमें इन्फोसिस में सबसे अधिक 4.02 फीसदी की तेजी और मारुति में सबसे ज्यादा गिरावट 4.59 फीसदी नजर आई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News