ऑल टाइम हाई बनाने के बाद लुढ़के सोने के दाम, दो दिन में 2,700 से ज्यादा टूटा पीली धातु का दाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 04:16 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹779 की गिरावट के साथ ₹88,306 रह गई है। इससे पहले यह ₹89,085 प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹812 टूटकर ₹89,580 प्रति किलो पर आ गया है, जबकि इससे पहले यह ₹90,392 प्रति किलो था।

हाल ही में दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो तक गई थी, और 3 अप्रैल को सोना ₹91,205 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही सोना ₹2,708 सस्ता हो चुका है। बीते हफ्ते के अंत में यह ₹91,014 प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह, चांदी भी ₹3,330 की गिरावट के साथ ₹92,910 से फिसल कर मौजूदा स्तर पर आ गई है। 

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,400 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,880 रुपए है।
  • मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
  • कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
  • चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News