Gold-Silver ETF धड़ाम! ‘सेफ हेवन’ से क्यों डगमगाया भरोसा? 7% से ज्यादा लुढ़के भाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गोल्ड और सिल्वर ETF में आई हालिया तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर अनिश्चितता और वैश्विक तनाव के दौर में ‘सेफ हेवन’ माने जाने वाले इन एसेट्स में इस बार भारी बिकवाली देखने को मिली है। सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या बदला कि निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा—क्या इसके पीछे अमेरिकी फेड का फैसला है, मजबूत होता डॉलर या फिर मिडिल ईस्ट का बढ़ता तनाव? 

गुरुवार, 19 मार्च को गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में तेज गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों का रुख बदला, जिससे कुछ फंड्स में 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। यह संकेत देता है कि निवेशक फिलहाल सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स में भी मुनाफावसूली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: औंधे मुंह गिरा गोल्ड-सिल्वर, गिरावट के ये रहे 3 बड़े कारण, आज कितने गिरे दाम

दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर युद्ध या अनिश्चितता के माहौल में सोना-चांदी में निवेश बढ़ता है लेकिन इस बार ट्रेंड इसके उलट दिखा। निवेशकों ने तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग को प्राथमिकता दी, जिससे बाजार में दबाव बढ़ गया और ‘सेफ हेवन’ एसेट्स भी गिरावट से नहीं बच सके।

सिल्वर ETF में सबसे ज्यादा गिरावट

  • HDFC सिल्वर ETF 7.60% टूटा
  • कोटक सिल्वर ETF करीब 7.96% टूटा
  • निपॉन इंडिया सिल्वर ETF 7.57% गिरा
  • ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF 7.40% कमजोर
  • SBI सिल्वर ETF 7.48% और टाटा सिल्वर ETF 7.44% गिरावट में रहे

यह रुझान दिखाता है कि फिलहाल निवेशक चांदी से दूरी बना रहे हैं।

गोल्ड ETF भी फिसले

  • ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 5.24% टूटा
  • SBI गोल्ड ETF 5.19% नीचे
  • निपॉन इंडिया गोल्ड ETF 5.09% कमजोर
  • HDFC और एंजेल वन गोल्ड ETF में 4.9% से ज्यादा गिरावट
  • Groww गोल्ड ETF 5.10% गिरा
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ETF 3.2% गिरा
  • Axis और DSP गोल्ड ETF करीब 2.5% नीचे
  • टाटा गोल्ड ETF 2.9% कमजोर
  • LIC MF गोल्ड ETF करीब 2.7% गिरावट में रहा

MCX पर कीमतों में कमजोरी

ETF में गिरावट का सीधा असर कमोडिटी कीमतों से जुड़ा रहा। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सिल्वर का मई वायदा करीब 6.87% गिरकर ₹2,31,146 प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं गोल्ड का अप्रैल फ्यूचर करीब 3.74% टूटकर ₹1,47,306 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

फेड के फैसले से बदला माहौल

Federal Reserve ने अपनी मार्च बैठक में ब्याज दरों को 3.5%–3.75% के दायरे में स्थिर रखा। फेड चेयरमैन Jerome Powell ने संकेत दिया कि महंगाई पर काबू पाने की प्रक्रिया धीमी रह सकती है। डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना, क्योंकि मजबूत डॉलर आमतौर पर इन धातुओं को कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, 75,000 डॉलर के पार जाने बाद क्यों क्रैश हुआ Bitcoin, डूबे ₹12 लाख करोड़ 

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार को और अस्थिर किया। ईरान द्वारा कतर में ऊर्जा ठिकानों पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 3.44% बढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इजराइल-ईरान तनाव को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News