अडानी के शेयरों ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, कई कंपनियों के स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 05:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद में अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अब इन स्टॉक्स में रिकवरी आ रही है। आज अडानी ग्रुप के कई शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली है। आज सुबह बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार उछाल देखा गया। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में देखने को मिली। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में मंगलवार को भी 25 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला था। वहीं आज अडानी एंटरप्राइजेज में 23 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अब अडानी ग्रुप की कंपनियों में रिकवरी होती दिख रही है। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयरों का क्या हाल रहा।
अडानी एंटरप्राइजेज में आया उछाल
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज बंपर उछाल दर्ज हुआ। यह शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 1568.05 रुपए पर खुला था और 1802.50 रुपए पर बंद हुआ था। आज यह शेयर 1,869.85 रुपए के स्तर पर खुला और इसने 2,222.15 रुपए का उच्च स्तर हासिल किया। यह शेयर बढ़त के साथ 2,220 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। इसके साथ ही एनएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2.46 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
अडानी विल्मर में लगा अपर सर्किट
अडानी विल्मर के शेयरधारकों को आज बंपर मुनाफा हुआ। अडानी विल्मर के शेयर में सुबह बाजार खुलते ही अपर सर्किट लग गया। शेयर में दिनभर अपर सर्किट देखने को मिला। यह शेयर आज 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 418.80 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। यह शेयर सुबह 416.30 रुपए के स्तर पर खुला था। कारोबार के दौरान इसने 415 का लो लेवल भी बनाया।
अडानी के किस शेयर में आई कितनी तेजी
- अडानी एंटरप्राइजेज- 23.13%
- अडानी पोर्ट्स- 9.01%
- अडानी पावर- 4.99%
- अडानी ट्रांसमिशन- 5.00%
- अडानी विल्मर- 4.99%
- NDTV- 4.98%
अडानी ग्रुप के इन शेयरों में रही गिरावट
अडानी ग्रुप के शेयर अडानी ग्रीन में मंगलवार को गिरावट रही थी। आज भी अडानी ग्रीन के शेयरों में गिरावट देखी गई। यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ आज 802.45 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कल यह शेयर 843.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। अडानी टोटल गैस के शेयरों में आज भी लोअर सर्किट देखने को मिला। मंगलवार को भी अडानी टोटल गैस के शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए थे। आज भी यह शेयर लोअर सर्किट के साथ 1391 रुपए के स्तर पर बंद हुए हैं। अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी के शेयर में भी आज गिरावट रही है। यह शेयर गिरावट के साथ 1974.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of October: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

नोएडा में मुठभेड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार बदमाश किए गिरफ्तार, एक आरोपी घायल

CRPF एसआई के घर से बरामद किया 8 किलो वजनी एक और हाथी दांत, ऐसे हुआ खुलासा

देवरिया नरसंहार: 30 मिनट में बिछ गई 6 लाशें, पूरे खानदान को खत्म करने पर उतारु थे हमलावर