आने वाला है बड़ा क्रैश! सोने-चांदी-क्रिप्टो की कीमतों को लेकर कियोसाकी का बड़ा दावा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 11:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दुनिया इस समय इतिहास के सबसे बड़े फाइनेंशियल बबल के कगार पर खड़ी है, जो कभी भी फूट सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कियोसाकी ने लिखा कि इस बबल को फोड़ने के लिए “सिर्फ एक पिन” ही काफी होगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कब होगा लेकिन संकेत दिए कि यह समय अब ज्यादा दूर नहीं है।

बुलबुला फूटने के बाद सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी का दावा

कियोसाकी के मुताबिक, इस संभावित क्रैश के एक साल बाद सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा।

  • सोना $35,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है (मौजूदा ~ $5,000)
  • यानी कियोसाकी के मुताबिक एक साल में सोने की कीमत करीब 7 गुना हो जाएगी।
  • चांदी $200 प्रति औंस तक जा सकती है (मौजूदा ~ $82)

PunjabKesari

क्रिप्टोकरेंसी में भी बंपर उछाल की भविष्यवाणी

कियोसाकी ने Bitcoin और Ethereum को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

  • बिटकॉइन $7.5 लाख (750,000 डॉलर) तक पहुंच सकता है
  • इथेरियम $95,000 तक जा सकता है
  • उनके अनुसार, क्रैश के बाद क्रिप्टो मार्केट में भी जबरदस्त तेजी आएगी।

क्या निवेशकों के लिए मौका?

यह पहली बार नहीं है जब कियोसाकी ने इस तरह की चेतावनी दी है। उन्होंने पहले भी कई बार आर्थिक संकट और गोल्ड-क्रिप्टो में तेजी की भविष्यवाणी की है- जिनमें से कुछ सही साबित हुईं, तो कुछ नहीं।

उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में सवाल उठाया कि क्या आने वाला संकट निवेशकों के लिए अमीर बनने का मौका बन सकता है। उनके अनुसार, जो निवेशक सही समय पर सही एसेट चुनेंगे, वे इस संभावित उथल-पुथल से बड़ा फायदा उठा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News