भारत में कल लॉन्च होंगे Tigor और Tiago के CNG वेरिएंट्स

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 12:06 PM (IST)

ऑटो डेस्क:  कल यानि 19 जनवरी को टाटा मोटर्स भारत में अपनी सीएनजी रेंज को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीएनजी रेंज में कंपनी भारत में Tigor और Tiago के सीएनजी वेरिएंट को पेश करेगी। आपको बता दें कि इन सीएनजी वेरिएंट्स में मैकेनिकल फिटमेंट के अलावा कोई भी कॉस्मेटिक अपडेट्स नहीं किए गए हैं। इसके मकैनिकल फिटमेंट में केवल फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ही शामिल की गई हैं,जो इन पेसेंजर व्हीकल्स को पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलने की अनुमति देगी। इसके अलावा स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में इस सीएनजी वेरिएंट्स को अलग बनाने के लिए केवल में सीएनजी बैजिंग ही शामिल की गई है।

PunjabKesari

इसके साथ, टाटा मोटर्स पेट्रोल कारों के सीएनजी वेरिएंट की पेशकश के मामले में इनका मुकाबला फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ अवेलेबल Alto, WagonR, Celerio से है। इसी के साथ उम्मीद है कि सीएनजी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की एंट्री से भारत में सीएनजी कारों सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है।

PunjabKesari

पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी को हरित ईंधन माना जाता है और यह  पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत सस्ता और ज़्याद फ्यूल ऐफिशियेंट है। इसके अलावा लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने के  कारण लोगों के बीच भी सीएनजी व्हीकल्स को लेकर क्रेज़ देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा देश में बढ़ते हुए प्रदूषण स्तर को देखते हुए भारत सरकार द्वारा भी पेट्रोल और डीजल के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन के प्रयोग की सलाह दी जा रही है। जिसके चलते अब  कंपनियां समय- समय पर अपने सीएनजी व्हीकल्स पेश कर रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News